ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद लिया फैसला, बोलीं- बॉडी अब थकने लगी, 2022 का सीजन आखिरी
ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद लिया फैसला, बोलीं- बॉडी अब थकने लगी, 2022 का सीजन आखिरी
भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने बुधवार को संन्यास लेने का ऐलान किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिली हार के बाद संन्यास लेने का फैसला किया है। सानिया ने कहा कि उनका शरीर अब थकने लगा है। प्रेरणा और ऊर्जा का स्तर भी घटने लगा है इसलिए 2022 का सीजन उनके लिए आखिरी है।
उन्हें स्लोवानिया की तमारा जिदानसेक और काजा जुवान की जोड़ी ने मात दी। अब सानिया अभी इस ग्रैंडस्लैम के मिक्स्ड डबल्स में अमेरिका के राजीव राम के साथ हिस्सा लेंगी।
पता नहीं पूरा सीजन खेल पाऊंगी या नहीं- सानिया
सानिया मिर्जा ने मैच के बाद कहा, ‘मैंने फैसला किया है कि यह मेरा आखिरी सीजन होगा। मैं एक-एक सप्ताह खेल रही हूं। पता नहीं है कि मैं पूरे सीजन तक खेल पाऊंगी, लेकिन मैं चाहती हूं कि पूरे सीजन तक रहूं।
सानिया ने करियर में छह ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। उन्होंने महिला डबल्स में 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2015 में विम्बलडन और यूएस ओपन का खिताब जीता था। मिक्स्ड डबल्स में वो 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 में फ्रेंच ओपन और 2014 में यूएस ओपन का खिताब जीत चुकी हैं।
19 साल पहले किया था डेब्यू
सानिया ने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत 2003 में की थी। पिछले 19 साल से वह लगातार टेनिस खेल रही हैं। सानिया डबल्स में नंबर-1 भी रह चुकी हैं।
रैलियों पर रोक के बीच भाजपा ने UP में स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, इनमें अजय मिश्रा टेनी का नाम नहीं
भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट बुधवार को जार…